फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक मरम्मत के लिए दो घंटे का पावर ब्लॉक, छपरा मेल आधा घंटा खड़ी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के उरई-सरसोकी सेक्शन के उरई यार्ड में मंगलवार को ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते दो घंटे का पावर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इस दौरान डाउन ट्रैक पर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा मरम्मत कार्य किया गया। स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक ने बताया कि दोपहर 1:45 बजे से 3:45 बजे तक ब्लॉक लेकर ट्रैक मरम्मत का कार्य किया गया। ब्लॉक के चलते ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल (11123) प्लेटफार्म नंबर एक पर निर्धारित समय से करीब 30 मिनट अतिरिक्त खड़ी रही। ट्रेन दोपहर 4:16 बजे से 4:47 बजे तक प्लेटफार्म पर रुकी रही, जिससे भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें