फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर दो कन्याओं के हाथ पीले

विज्ञापन
वर वधु को आशीर्वाद देते आयोजक - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। रामनवमी के पर्व पर डकोर ब्लाक के ग्राम मौखरी में दो कन्याओं की सामूहिक शादी जन सहयोग से हुई। इस दौरान कन्या भोज व भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि मौखरी गांव के लोग हर साल रामनवमी को कन्या भोज के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी कराते हैं। इस साल कोरोना काल के चलते कार्यक्रम भव्यता से तो नहीं हुआ लेकिन सादगी के साथ कविता संग सोनू व रिंकी संग अमित की शादी हुई। आयोजक अनूप सिंह, रिंकू मौखरी और भूपेंद्र सिंह टिंकू मौखरी ने वैवाहिक रस्में करवाईं। साथ ही नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी में काम आने वाला सामान भी भेंट किया। उन्होंने बताया कि सामूहिक आयोजन से गरीब कन्याओं के हाथ पीले हो जाते हैं। लोगों को ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें