फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। बाइक से जा रहे दो दोस्तों को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक और हेल्पर डंपर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के बसरेही गांव निवासी राजेश राजपूत उर्फ रिंकू (28) गुरुवार को दोस्त रविंद्र पाल (26) के साथ बाइक से कदौरा आ रहा था। कानाखेड़ा और चतेला के बीच मार्ग पर कदौरा की ओर से आ रहे डंपर ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी चकनाचूर हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर सीएचसी से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों के परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चालक और क्लीनर डंपर छोड़कर भाग गए। डंपर कब्जे में ले लिया गया है। नंबर के आधार पर मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें