फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कालपी सीमा में 64 लाख की लागत से बनेंगे दो प्रवेश द्वार

Sat, 09 Mar 2024 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। विधानसभा क्षेत्र में दूसरे जिलों को जोड़ने वाली सीमा पर दो प्रवेश द्वार लगाए जाएंगे। सपा विधायक द्वारा यह काम कराया जाएगा। इसके लिए 64 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शुक्रवार को दोनों स्थानों पर शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि विधायक निधि से दोनों द्वार बनाए जाएंगे। पहला द्वारा उरई-कुठौंद मार्ग पर कालपी सीमा में लगेगा। यह द्वार स्वतंत्रता सेनानी गजोधर प्रसाद चतुर्वेदी की स्मृति में बनाया जाएगा। इस द्वार का नाम भगवान परशुराम द्वार रखा जाएगा। दूसरा प्रवेश द्वार कालपी सीमा पर ही जोल्हूपुर मोड़ पर बनेगा।
इस मोड़ पर कानपुर देहात, औरैया और हमीरपुर को जाने वाले मार्ग जुड़ते हैं। यह द्वार सपा सुप्रीमो रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्मृति में बनेगा। यह निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। दोनों की लागत 32-32 लाख रुपये आंकी गई है। शुक्रवार को उनके व लोकनिर्माण विभाग के जेई बृजेंद्र सिंह संखवार ने पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान शिवम दाऊ, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, विवेक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें