उरई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लंबे समय से गैरहाजिर व लापरवाही बरतने के आरोप में 26 चिकित्सकों को बर्खास्त किया है। इसमें जिले के भी दो चिकित्सक भी शामिल है, जो लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे थे। इसमें कोंच सीएचसी में तैनात चिकित्सक शामिल है।
सीएचसी कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार वरदिया ने बताया कि कालपी सीएचसी में वर्ष 2015-16 में यासमुन अख्तर सिद्दीकी की तैनाती थी। इनका उपस्थिति रजिस्टर में नाम तो अंकित है पर एक भी दिन उनके हस्ताक्षर नहीं है। इनकी लेडी डॉक्टर के रूप में तैनाती हुई थी। इसके बाद उन्होंने कोंच जाकर ज्वाइनिंग कर ली थी लेकिन आठ साल से जिले के किसी अस्पताल में तैनात नहीं है।
इसी तरह सीएमओ को अधीन कोंच सीएचसी में तैनात डॉ. प्रशांत पाठक को भी बर्खास्त किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि वह वर्ष 2015-16 से तैनात थे लेकिन उन्होंंने यहां काम नहीं किया है। समय-समय पर उनकी गैरहाजिरी की सूचना शासन प्रशासन को भेजी जाती रही है। इसके बाद पर डिप्टी सीएम ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।