रामपुरा। युवती ने घर के कमरे में लगे हुक से दुपट्टे से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। सुबह परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो युवती का शव फंदे से लटका देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की दो दिन पहले रिंग सेरेमनी हुई थी।
थाना क्षेत्र के टीहर गांव निवासी महेंद्र कुमार की 21 वर्षीय पुत्री सुभिती ने शनिवार सुबह घर के कमरे में लगे हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह उसकी मां जब उसके कमरे में पहुंची तो पुत्री को फंदे पर लटका देख वह रोते हुए बेहोश होकर गिर पड़ी। शोरगुल सुन मोहल्ले के लोग भी आ गए। परिजनों ने बताया कि वह अपने मामा के यहां भिंड में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। वह दो माह पहले ही घर आई थी। उसने आत्महत्या क्योंकि इस की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। वहीं, परिजनों का कहना है कि 6 जून को युवती की रिंग सेरेमनी हुई थी। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसकी मौत से मां राजवती सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।