फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो बाइकें भिड़ी एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के रनवां गांव निवासी प्रदीप कुमार (25) अपने गांव के ही साथी बॉबी के साथ घर का सामान खरीदने जालौन बुधवार को गया था।
शाम को लौटते समय उदोतपुरा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों बाइकों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्रदीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें