कोंच। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की तीन बाइकें भी बरामद की गई हैं।
कोतवाली में शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, कांस्टेबल सुरजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह और उपेंद्र सिंह के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। मुखबिर की सूचना पर पंचानन चौराहे पर अलग-अलग बाइकों पर सवार दो संदिग्ध लोगों को नजदीक आते देख पुलिस ने पकड़ लिया। (संवाद)