फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने असिस्टेंट बैंक मैनेजर की बाइक में मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़गांव। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है। हेलमेट लगाए होने के कारण बाइक सवारों के सिर पर मामूली चोटें आईं हैं। दोनों बाइक सवार आर्यावर्त बैंक में अधिकारी हैं।
विज्ञापन

बिहार के मधुबनी जिला निवासी हाल पता गांधीनगर कोंच आर्यावर्त बैंक के असिस्टेंट मैनेजर रंजन सिंह बाइक से शुक्रवार की सुबह अपने साथी उप सहायक प्रबंधक कुंदन गुप्ता के साथ कोंच से कैलिया बैंक जा रहे थे। तभी कैलिया के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
दुर्घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां रंजन की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें