कदौरा। हमीरपुर से कदौरा में प्रतिबंधित मांस बेचने आए दो युवकों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से एक कार भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों व चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा को मुखबिर ने सूचना दी कि कस्बे के मोहल्ला हवेली में हमीरपुर जनपद के कुछ युवक प्रतिबंधित मांस बेचने आए हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस को चकमा देकर चार युवक भाग गए। दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए और उनकी कार को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम इमरान और रोहित निवासी हमीरपुर बताया। उन्होंने बताया कि वह मोहम्मद शाहिद कुरैशी और सोहेल से मांस लेकर आते हैं। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि भागे हुए युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।