फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, बच्ची की कुचलकर मौत

Thu, 29 Feb 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। औरैया से उरई आ रही ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। ऑटों में सवार मासूम सड़क पर गिर गई। तभी ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। गुस्साएं परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के धनऊपुर निवासी विजेंद्र कुमार जड़ी बूटी बेचते हैं। बुधवार को वह पत्नी राधा बेटी चिड़िया (7), बेटा बादल (5), माधौ (4) व साढू संजीव के साथ ऑटो से उरई आ रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव के पास जब ऑटो पहुंचा तो पीछे से ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी।
इससे चिड़िया सड़क पर गिर गई। बच्ची के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आंखों के सामने बच्ची की मौत देख परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ग्रामीणों के साथ उरई जालौन हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब एक घंटे लगे जाम में सैंकड़ों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें