फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक चालक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। ट्रक चालक ने घर के बाहर बगिया में लगे नीम के पेड़ से दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह जब ग्रामीण वहां से निकले तो फंदे से शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इटौरा गुरु गांव निवासी महादेव के 32 वर्षीय पुत्र बल्देव का शनिवार की सुबह घर के पास बगिया में नीम के पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम घर से बिना बताए चला गया था। वह दिल्ली में रहकर ट्रक चलाता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था। उसकी मौत से परिजन बेहाल है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें