फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक ने मासूम को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सड़क पार कर रहे छह वर्षीय मासूम को ट्रक ने कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरिगंज निवासी जमील अपनी पत्नी, भाई की पत्नी और भतीजे असलम (6) को लेकर मऊरानीपुर अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। शुक्रवार को वह परिवार के साथ ऑटो से कालपी वापस लौट रहे थे। कोटरा थाना क्षेत्र के बेतवा नदी पुल के पास ऑटो रुका तो असलम पानी पीने के लिए उतरा। वह सड़क पार करने लगा। इसी दौरान ट्रक ने कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें