फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक ने लोडर में मारी टक्कर, किसान की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोहरे के कारण मटर लदी लोडर में ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में चालक व उसमें बैठा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में किसान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

झांसी जिले के एरच थाना क्षेत्र के कुडरी गांव निवासी उपेंद्र सिंह (32) शनिवार को एरच थाना क्षेत्र के मेलहटा गांव निवासी लोडर चालक शैलू (22) के साथ हरी मटर बेचने के लिए कोंच आया था। रात को जब वह वापस घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी लोडर नेशनल हाईवे के कस्बा एट के बाहर एनटीपीसी पावर प्लांट के पास पहुंची तभी कोहरे की वजह से तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी, जिसमें लोडर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
दोनों केबिन में फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां किसान उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। चालक को झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें