फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

Sat, 06 May 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालौन। पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रही महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। अत्यधिक खून बहने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत से परिजन बेहाल हैं।
रेंढ़र थाना क्षेत्र के कमसेरा गांव निवासी धीरज दोहरे की पत्नी अशोकी (45) अपने छोटे पुत्र गुड्डू के साथ बाइक से अपने मायके कुसमरा गई थी। शुक्रवार को वह पुत्र के साथ घर लौट रही थी, जैसे ही उनकी बाइक बंगरा मार्ग स्थित छह पुला के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाइक चला रहा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि महिला के तीन पुत्र व एक पुत्री है। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें