फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कर्ज से परेशान वृद्ध मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसके शव को फंदे पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़न गांव निवासी परमसुख (60) ने शनिवार की देर रात घर के बाहर लगे नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। रविवार की सुबह जब परिजनों ने उसके शव को फंदे पर लटका देखा तो चीखपुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोगों का उस पर कर्ज था। इस कारण वह अक्सर परेशान रहता था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके तीन बेटी और चार बेटे है। पत्नी गंगादेवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें