फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बापू साहब मोहल्ला निवासी अजय कुमार की पत्नी राधिका (38) ने सोमवार सुबह घर में लगे टिन शेड में रस्सी से फंदा बनाकर जान दे दी। बेटी आरती सो रही थी, जब उसकी आंख खुली तो मां का शव फंदे से लटका देख चीख पड़ी। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि राधिका का पति नौकरी की तलाश में दिल्ली चला गया था। घर पर पुत्री, पत्नी और उसके माता पिता थे।
अजय दिल्ली में कनफेक्शनरी की दुकान चलाते थे। कोरोना काल में दुकान दो साल बंद रही। जब दोबारा दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान अतिक्रमण हटाओ अभियान की भेंट चढ़ गई। इसके बाद वह पत्नी राधिका और पुत्री आरती के साथ घर वापस आ गए। यहां कोई काम न चलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें