उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक फंदा लगाकर जान दे दी। मौत की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के निनावली जागीर निवासी धर्मेंद्र सिंह (40) ने शनिवार की देर घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक कि वह मजदूरी करता था। उसकी मौत पत्नी सुलेखा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष भीम सिंह पौनिया ने बताया कि दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया है। पूछताछ में शराब की लत के चलते घरेलू कलह की बात सामने आई है। मामले की जांच कर की जा रही है।