फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कर्ज से परेशान लापता सब्जी विक्रेता चित्रकूट में मिला

Fri, 11 Aug 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सब्जी लेने मंडी जाने की कहकर घर से निकला सब्जी व्यापारी रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी बाइक हेलमेट व चप्पल बरामद की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने बुधवार की देर रात उसे चित्रकूट के भरतकूप से सकुशल खोज लिया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के करमेर गांव निवासी मेहताब (27) शहर के गोपालगंज स्थित सब्जी मंडी में दुकान किए है। बुधवार की सुबह पांच बजे वह करमेर से बाइक से सब्जी लेने मंडी जाने की बात कहकर घर से निकला था और रास्ते से गायब हो गया था। करमेर हाईवे पर उसकी बाइक हेलमेट व एक चप्पल पड़ी होने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने उसके भाई इस्माइल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी डॉ, ईरज राजा ने एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की टीम को लगाया था, टीमों ने बुधवार की देर रात चित्रकूट के भरतकूप से महिताब को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उस पर कर्ज ज्यादा था पर घर के लोग सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके वजह से वह तनाव में रहता था। इसी के चलते वह घर से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें