फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से गिरा पेड़, घंटों लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। शनिवार को आई तेज आंधी से लोगों के घरों के छप्पर उड़ गए। कई जगह पेड़ गिर गए। आटा मुसमरिया मार्ग पर एक विशाल पेड़ बीच रास्ते में गिर पड़ा।
विज्ञापन

इससे सधारा से आटा आ रहा एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया। पेड़ गिरने की वजह से रास्ता जाम हो गया। दोनों तरफ छोटी-बड़ी गाड़ियों की कतार लग गई।
कुछ ग्रामीण वाहनों की कतारें देख रास्ते से पेड़ को हटाने के लिए आरी लेकर पेड़ के छोटे-छोटे टुकड़े करने लगे। करीब दो घंटे बाद पेड़ को काटा जा सका। इससे मार्ग पर दोबारा यातायात शुरू हुआ।
फिलहाल किसी को कोई हानि नहीं हुई। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें