फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपति विवाद के चलते ट्रांसपोर्टर को मारी गोली, हमलावर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में भतीजों ने अपने ट्रांसपोर्टर ताऊ को सरेराह गोली मार दी। गोली कंधे में लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गए। इसके बाद बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

रामनगर निवासी राधाचरण (50) का कोंच बस स्टैंड के पास ट्रांसपोर्ट ऑफिस है। पुश्तैनी जमीन को लेकर उनका भाइयों से विवाद चल रहा है। रविवार की देर वह ऑफिस बंद करने के बाद वह पैदल घर जा रहे थे। आरोप है कि एसआर इंटर कॉलेज के पास उनके बाइक सवार भतीजों में मनोज, पंकज व एक अन्य ने तमंचे से उनके ऊपर फायर झोंक दिया।
गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गए। गोली की आवाज से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने ही घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है मामला पारिवारिक संपति के विवाद का होने का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें