फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: यात्रियों से अभद्रता कर रहे किन्नर, तीन पकड़े

Tue, 24 Sep 2024 03:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ किन्नर अभद्रता कर वसूली कर रहे है। कई बार किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई लेकिन किन्नर यात्रियों से वसूली और अभद्रता करने से बाज नहीं आ रहे है। लगातार मिल रही शिकायतों पर सोमवार को आरपीएफ ने के झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों में अभियान चलाया। अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली ट्रेन नंबर 19165 में आरपीएफ की टीम ने तीन किन्नरों को पकड़ा। उनके खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई। आरपीएफ थाना के प्रभारी देशराज सिंह ने बताया कि रामकुंड निवासी मनचली, तनवी व करिश्मा को टीम ने अनारक्षित कोच में यात्रियों से वसूली करते हुए पकड़ लिया। उन्हें थाने लेकर रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया। टीम में दरोगा गंभीर सिंह, मदनपाल सिंह आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें