फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हफ्तेभर बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर

Mon, 09 Oct 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। बस स्टैंड पर रखा 25 केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से फुंका हुआ है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है बिजली विभाग में शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।
विज्ञापन

बस स्टैंड गोहन पर रखा 25 केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से फुंका है, जिससे शाम होते ही आधा गांव में अंधेरा में छा जाता है। उपभोक्ता संदीप राजपूत, भूरे राजपूत, शेरसिंह, राकेश कुमार, महावीर सिंह, मंगल कुशवाहा आदि का कहना है कि ट्रांसफार्मर के फुंक जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति न होने से पानी,के साथ साथ बच्चों की पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई मर्तबा शिकायत के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया है। बिजली जेई गुलशन कुमार का कहना है कि जानकारी नहीं थी। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर रखवा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें