पिरोना गांव में ट्रांसफार्मर में लगी आग
- फोटो : ORAI
एट। पिरौना के एक मोहल्ले में देर रात ट्रांसफार्मर में आग लग जाने से बिजली गुल हो गई। इधर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
शुक्रवार देर रात एट थाना क्षेत्र ग्राम पिरौना में कछियाना मोहल्ले खुले में रखा ट्रांसफार्मर में अचानक रात के समय आग लग गई। आग से कछियाना मोहल्ले व आस पास के क्षेत्र की सप्लाई ठप हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आरोप है कि कई दिनों से ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव और स्पार्किंग की समस्या आ रही थी। क्षेत्र के लोगों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी थी, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी से यह हादसा हुआ। सूचना के बाद अभी तक बिजली विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर को नहीं बदला, जिससे लोगों को बिजली के साथ साथ पीने के पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है।