फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आंधी-बारिश से ट्रांसफार्मर फुंका, तार टूटे

Fri, 23 Feb 2024 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। तीन दिन पूर्व बारिश और आंधी से ट्रांसफार्मर फुंक गया। साथ ही बिजली के तार टूटने के कारण ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुरहना आलमगीर के ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है। गुरुवार को ट्रांसफार्मर न बदले जाने से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

धीरेंद्र कुमार, भगवानदास, वीरसिंह, लक्ष्मीनारायण, भूरा प्रसाद,मंगल, राजेश, भूपसिंह किशोर आदि ग्रामीणों ने बिजली न आने के कारण गुरुवार को गांव के समीप रखे ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन करते हुए बताया कि तीन दिन पूर्व आई आंधी, बारिश से गांव के लिए आई बिजली तार टूट गए थे और ट्रांसफार्मर भी फुंक गया था। तबसे गांव की आपूर्ति बाधित है।
बताया कि कई बार विभाग के जिम्मेदारों को समस्या के बारे में अवगत कराया है लेकिन अभी तक आपूर्ति चालू नहीं हुई है। बोर्ड परीक्षा शुरू हो चुकी है। जिससे छात्र छात्राएं पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। मच्छरों के आतंक से जीना दूभर है। मोबाइल चार्ज करने के लिए उन्हें चार किलोमीटर दादूपुर गांव जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर खराब होने से परीक्षार्थियों की बढ़ी मुश्किल
मुहम्मदाबाद। कस्बा डकोर में ट्रांसफार्मर खराब होने से बत्ती गुल है। इससे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों में परेशानी हो रही हैं। इसी ट्रांसफार्मर से जुड़े ब्लॉक कार्यालय में भी बिजली की सप्लाई बाधित है। इससे ब्लॉक में होने वाले कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। डकोर कस्बे में रखे 400 केवी के ट्रांसफार्मर में अचानक बुधवार की शाम खराबी आ गई। इससे जुड़े चार मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारियों में बिजली अड़चनें पैदा कर रही है। लोगों का कहना है कि इस ट्रांसफार्मर से करीब आधे गांव में बिजली की सप्लाई होती है। लेकिन खराब होने से पढ़ने वाले बच्चों से लेकर रोजमर्रा के कामों के लिए भी दिक्कतें बढ़ गईं हैं। लोगों ने जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें