फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बारिश के चलते देरी से आईं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड पर मुंबई और गोरखपुर की ओर से आने वाली ट्रेनें शुक्रवार को साढ़े तीन घंटे से अधिक देरी से आई। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। गोरखपुर, मुंबई, मध्य प्रदेश में हो रही तेज बारिश की वजह से झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनें देरी से आई। इंदौर से बनारस जाने वाली ट्रेन नंबर 20414 महाकाल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम के 7:18 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटे देरी से चल रही है। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22538 अपने निर्धारित समय से दो घंटा, बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल एक घंटा 20 मिनट देरी से आई। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मौसम के चलते ट्रेने देरी से आ रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें