फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोहरे के कारण देर से आईं ट्रेनें, यात्री हुए परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है। मंगलवार को भी कई ट्रेनें देरी से आने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। मंगलवार को पटना-इंदौर एक्सप्रेस दो घंटे 26 मिनट, अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस करीब पौन घंटे, माघ मेला स्पेशल 45 मिनट देरी से आई। कुशीनगर एक्सप्रेस, सुल्तानपुर-मुंबई एक्सप्रेस,बरौनी-ग्वालियर छपरा मेल व राप्तीसागर एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से दो घंटे सात मिनट के विलंब से पहुंची। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि सभी ट्रेनों में फाग डिवाइस लगाई गई है। सुरक्षा व संरक्षा के साथ ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें