फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घंटों देरी से आईं ट्रेनें, सर्दी से कंपकपाएं यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोहरे और ठंड की वजह से ट्रेनें प्रभावित हैं।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर बुधवार को मुंबई से प्रतापगढ़ उद्योगनगरी एक्सप्रेस आठ घंटे देर से पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों का हाल बेहाल है। इस भीषण सर्दी में घर में बैठे लोग भी ठिठुरने को मजबूर हैं। इसी से आसमान के नीचे स्टेशनों पर बैठे लोगों की परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। रेलवे स्टेशनों पर घंटों इंतजार करते यात्रियों का हाल बेहाल है।
झांसी-कानपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों का हाल ऐसा ही है। जिसमें मुंबई प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस आठ घंठे 17 मिनट, छपरा से मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस सात घंटे, बनारस अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस छह घंहे 24 मिनट, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन तीन घंटे 42 मिनट की देर से आई। इसके साथ ही झांसी से लखनऊ इंटरसिटी दो घंटे, गोरखपुर से मुंबई बांद्रा एक्सप्रेस दो घंटे, गोरखपुर से मुंबई संत कबीरनगर एक्सप्रेस एक घंटा 25 मिनट, गोरखपुर से सिकंदराबाद राप्तीसागर एक्सप्रेस दो घंटे 21 मिनट, पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस एक घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि जो ट्रेन रात दो बजे के बाद हैं उनके लिए घर से स्टेशन के लिए आधी रात को निकालना पड़ता है। स्टेशन पर आकर पता करने पर इस बात की जानकारी मिलती है कि जिस ट्रेन से उन्हें यात्रा करनी है वह ट्रेन रात 2:46 बजे के स्थान पर सुबह 9:10 बजे 6 घंटा 24 मिनट देरी से आएगी। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि खराब मौसम के चलते ट्रेनें लेट हो रहीं हैं। मौसम सही होते ही ट्रेनों का संचालन यथावत हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें