फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोहरे के कारण रतजगा करा रही ट्रेनें, कुशीनगर साढ़े 11 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोहरे के कारण झांसी-कानपुर रेलमार्ग की ट्रेनें यात्रियों को रतजगा करा रही हैं।
विज्ञापन

मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 11 घंटे 25 मिनट की देरी से आई। यह ट्रेन शाम आठ बजकर 38 मिनट पर उरई आती है और रविवार की सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर उरई पहुंची। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को रतजगा करना पड़ा।
सिकंदराबाद से सूबेदारगंज जाने वाली ट्रेन आठ घंटे 40 मिनट देरी से आई। मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस भी तीन घंटे देरी से पहुंची। दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस तीन घंटे 29 मिनट देरी से आई। एर्नाकुलम से बरौनी राप्तीसागर एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, मुंबई से लखनऊ एसी स्पेशल दो घंटे 28 मिनट, पुणे से गोरखपुर एक्सप्रेस, मुंबई से सीतापुर एक्सप्रेस दो घंटा देरी से उरई पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से हैदराबाद एक्सप्रेस तीन घंटे और पनवेल से गोरखपुर एक्सप्रेस एक घंटा 35 मिनट देरी से आई। इस भीषण सर्दी में ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इस समय कोहरा ज्यादा पड़ रहा है। इसका असर भी ट्रेनों के संचालन पर हो रह है। मौसम साफ होने पर ट्रेनों की चाल में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें