फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रशिक्षण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। माधौगढ़ और रामपुरा में सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें 83 शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों की पहचान, स्क्रीनिंग, शिक्षण पद्धतियों व सरकारी योजनाओं के लाभ बताए गए। माधौगढ़ में बीईओ रंगनाथ चौधरी ने प्रशस्त एप से दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने को कहा। उद्देश्य था कि कोई नामांकन या योजना लाभ से वंचित न हो। जिला समन्वयक शिवदीन चौधरी ने दृष्टिबाधित बच्चों को गतिविधियों से पढ़ाने के तरीके सिखाए। प्रशिक्षण में श्रवणबाधित बच्चों हेतु सांकेतिक भाषा और ब्रेल लिपि पर चर्चा हुई। मानसिक दिव्यांग बच्चों की शैक्षिक जरूरतों पर भी बात की गई। रामपुरा में बीईओ शैलेंद्र उत्तम ने शिक्षकों से दिव्यांग बच्चों का नामांकन कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। संदर्भदाताओं दीपक पांडेय, नीरज पांचाल, संदीप दीक्षित ने भी प्रशिक्षण दिया। शिक्षकों को अभिभावकों से समन्वय कर दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें