फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर एक्सप्रेस से टकराए अन्ना मवेशी, 10 मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग के उरई भुआ सेक्शन में गुरुवार को मुंबई सीतापुर एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दो मवेशियों की मौत हो गई। मवेशियों के अवशेष इंजन से निकालने के कारण ट्रेन 11.10 बजे से 11.20 बजे तक 10 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन

चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम झांसी और उरई रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसके खरे को दी। वहीं, कानपुर से झांसी की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने भी अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया।
अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर देखकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया।
सह चालक ने ट्रैक पर खड़े मवेशियों को हटाया। इसके बाद मालगाड़ी रवाना हो सकी। आटा स्टेशन से पिरौना स्टेशन तक अन्ना मवेशियों का झुंड अक्सर रेलवे ट्रैक पर आ जाता है।
विज्ञापन

इससे ट्रेन संचालन में बाधा आती है। आरपीएफ का कहना है कि लगातार इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
महिला के बीमार होने पर बरौनी से ग्वालियर जा रही बरौनी मेल पांच मिनट तक रोकी गई। डॉक्टरों की टीम ने स्टेशन पहुंचकर इलाज किया।
ग्वालियर निवासी गरिमा का रिजर्वेशन एसी कोच में था। भीमसेन रेलवे स्टेशन के पास अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उनके पति ने इसकी सूचना टीटी को दी। कंट्रोल की सूचना पर उरई स्टेशन पहुंचे डॉ. अनुज कुमार सिंह ने इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें