फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भारी वाहनों की आवाजाही, बेतरतीब संचालन से लगता जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। नगर में इन दिनों गन्रा से लदे ट्रकों की आवाजाही और वाहनों के बेतरतीब संचालन से आए दिन जाम लग रहा है। सोमवार को भी भारी वाहनों की आवाजाही से जाम की समस्या रही। लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। नगर के अंदर से भारी वाहनों की आवाजाही और जाम के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और अस्पताल जाने वाले मरीजों को उठानी पड़ रही है। सोमवार को भी शहर की मुख्य सड़क हरदोई-चपरतला मार्ग पर यही स्थिति रही। अस्पताल गेट, कारावां तिराहा, गोपामऊ चुंगी, बस स्टैंड और शाहाबाद तिराहा जाम के अड्डा बन गए हैं। मुमताज अंसारी, गुंजन रस्तोगी, अनीस अहमद, उमाकांत सिंह, राजेश कुमार आदि लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने, ट्रकों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें