कूठौंद। कस्बा कुठौंद के व्यापारियों और पुलिस की शुक्रवार को बैठक हुई। इस बैठक में व्यापारियों ने सर्दियों में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर चिंता जताई। व्यापारियों ने पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठाए। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष राम आसरे शर्मा ने पुलिस के साथ गश्त रखने का प्रस्ताव रखा, जिसे मान लिया गया।
बैठक में थाना अध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी ने व्यापारियों के संग हुई बैठक के बाद एक रोस्टर तैयार किया। इसमें गश्त में जाने वाले व्यापारियों के नाम, नंबर और दिन नोट किए गए। इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि हर शुक्रवार को बाजार बंदी का पालन हर हाल में करें। बैठक में नीरज गुप्ता, कुलदीप मिश्रा, पंकज अवस्थी, सुधीर चतुर्वेदी गोपाल गुप्ता नीटू गुप्ता, कुठौंद प्रधान नरेंद्र महंत आदि मौजूद थे।