फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कुंए पर हुआ अतिक्रमण व्यापारियों ने किया विरोध।।

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। नगर में सराफा बाजार में स्थित मंदिर के पास बने कुएं पर कब्जे को लेकर आसपास के दुकानदार भड़क गए और विरोध शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

नगर के सराफा बाजार में स्थित सार्वजनिक कुएं की जगह पर गुरुवार की रात पड़ोस में रहने वाले युवक ने अवैध तरीके से दीवार खड़ी कर दी। सुबह जब दुकानदारों ने दीवार देखी तो विरोध शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची।
दोनों पक्षों से बातकर उन्हें शांत कराया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस के सामने कब्जे को जल्द हटवाने की मांग की। कब्जा न हटने पर आंदोलन की बात कही। इस बाबत थाना प्रभारी राजीव कुमार वैश्य ने बताया कि मामला संज्ञान में आया हैं। अवैध निर्माण को तुरंत हटवाने की कार्रवाई की जा रही है। मामला अब शांत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें