फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ढलान पर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Tue, 21 Mar 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। विकास खंड क्षेत्र के सिंध नदी के किनारे बसे बिल्हौड़, जखेता गांव को मिलाने वाली सड़क का निर्माण में लगी मिक्सर मशीन को वापस ला रहा ट्रैक्टर ढलान पर बेकाबू होकर पलट गया। इससे चालक की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर घायल हो गया।
विज्ञापन

जखेता से बिल्हौड़ लगभग दो किलोमीटर की सड़क का निर्माण करीब 22 लाख की लागत से पीडब्लूडी द्वारा कराया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य समाप्त होने के बाद ट्रैक्टर चालक मनोज कंक्रीट मिक्चर मशीन को ट्रैक्टर से बांधकर बिल्हौड़ से सिंध नदी पर करने के लिए ढलान से नीचे उतरा तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मिक्चर मशीन भी पलट गई। चालक कानपुर देहात निवासी मनोज कुमार और मजदूर पुल्ली मशीन में दब गए। उन्होंने सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक मनोज को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पीडब्लूडी विभाग के जेई पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की उनको जानकारी नहीं हैं। इस सड़क का निर्माण का ठेका रविंद्र और विकास के पास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें