उरई। झांसी-कानपुर हाइवे पर रात में लगभग आठ बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइकों पर सवार पांच युवकों को कुचल दिया। इस घटना में पांचों युवक गंभीर घायल हो गए हैं। इसमें सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को टोल प्लाजा की एंबुलेंस ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचा दिया था। वहां इन सभी का इलाज किया जा रहा है।
झांसी-कानपुर हाईवे के पर सोमई और गिरथान के बीच ठाकुर बाबा के पास पांच युवक खड़े हुए थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर उरई से झांसी की ओर तेजी जा रहा था। ठाकुर बाबा पर खड़े युवक कुछ समझ पाते उससे पहले यह ट्रैक्टर इन पांचों युवकों को तेजी से कुचलता हुआ निकल गया। यह सभी घायल वहीं पर कुछ देर तक तड़पते रहे। उसी दौरान किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी तो इनमें से गिरथान निवासी इमरान और आशु को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत यहां पर गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा ग्वालियर निवासी तीन युवकों मुकेश, सुधीर और एक अन्य को भर्ती कराया है। इन तीनों में से दो युवक बेहोश थे और एक युवक ही बोल पा रहा था। ग्वालियर निवासी ये तीनों युवक एट स्थित पावर ग्रिड में काम करते हैं। पुलिस ट्रैक्टर की तलाश कर रही है।