फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आज सौर ऊर्जा के 1350 मेगावाट के तीन प्लांट का शिलान्यास

Mon, 04 Mar 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सौर ऊर्जा प्लांट की साढ़े तेरह सौ मेगावाट की तीन परियोजनाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। इन तीनों ही प्लांट से जो बिजली उत्सर्जित होगी, उसको उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन 25 वर्ष तक एक निश्चित दर से खरीदेगा। यह शिलान्यास कार्यक्रम जालौन जिले की तीनों विधानसभा में अलग अलग 11 बजे आयोजित होंगे। जहां विधायक व अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कालपी के परासन गांव में 152.15 हेक्टेयर में 75 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस प्लांट से प्रति वर्ष 144.54 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हो सकेगा। इस प्रोजेक्ट से करीब साढ़े तीन सौ को रोजगार भी मिला है। यहां से 25 वर्ष तक 2.68 रुपये प्रति यूनिट की दर से उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड बिजली खरीदेगा। उरई तहसील के गुढ़ा गांव में 136.14 हेक्टेयर में 75 मेगावाट क्षमता का सौ ऊर्जा प्लांट तैयार किया गया है। यहां से प्रतिवर्ष 137.97 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। यहां 2.98 प्रति यूनिट के टैरिफ पर बिजली खरीदी जाएगी।
माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मई गांव में जालौन अल्ट्रामेगा रेनएवबल एनर्जी सौर ऊर्जा पार्क 1200 मेगावॉट प्लांट है। यह बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड द्वारा तैयार किया जा रहा है। 796 करोड़ के निवेश से तैयार हो रहा है। माधोगढ़ व उरई तहसील के 21 गांवों के 4800 एकड़ क्षेत्रफल में सह फैला है। यह परियोजना अपने 25 साल के जीवनकाल में 432 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें