कुठौंद। बीमारी से तंग ग्रामीण ने शनिवार दोपहर घर के बाड़े में खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। परिजन जब वहां पहुंचे तो शव फंदे पर लटका देखा। इससे परिजनों में चीत्कार मच गया।
कुठौंद थाना क्षेत्र के कुरौली गांव निवासी बना याज्ञिक(40) ने शनिवार को अपने घर के पास बने बाड़े में लगे नीम के पेड़ से फंदा बनाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित थे। इसलिए वह कुछ दिनों से परेशान थे। पत्नी व दो बच्चों सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।