फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तीन चोर पकड़े, लाही से लदा लोडर किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। दुकान के ताले तोड़कर चुराई गई लाही की बोरियां लोडर में लादकर बेचने जा रहे तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने माल लदा लोडर भी कब्जे में ले लिया है। तीनों चोरों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली की खेड़ा चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ गुरुवार की सुबह नगर के पंचानन चौराहे से लोडर सवार हरगोविंद, अरविंद व कौशल निवासी गुरसरांय जिला झांसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने एक्सपेलर की दुकान का ताला तोड़कर चुराई गई लाही की 18 बोरियां बरामद कर लोडर सीज कर दिया है। दुकानदार आरिफ अली निवासी आजाद नगर ने 19 अगस्त की रात में हुई चोरी की घटना कोतवाली में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें