उरई (जालौन)। जालौन कोतवाली पुलिस ने जंगल से तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 11 बाइकें बरामद की गई हैं।
एसपी डॉ. इराज राजा ने रविवार को पुलिस लाइन में बताया कि जालौन में मेमोरियल स्कूल के पीछे जंगलों से शातिरों को दबोचा गया। आरोपी लालू उर्फ बृजेंद्र रेंढ़र थाना क्षेत्र के कुंवरपुरा का रहने वाला है। दो आरोपी उर्फ जीतू और राजकुमार मध्यप्रदेश के जिला भिंड के लहार निवासी हैं। पूछताछ में बदमाशों बाइकें चोरी करना कबूल किया है। उनकी निशानदेही पर जंगल से 11 बाइकें बरामद की गईं।
एसपी ने बताया कि शातिरों पर कई मुकदमा चल रहे हैं। मुकदमों का खर्च निकालने के लिए बाइकें चोरी कर बेचते थे। ज्यादातर बाइकें न्यायालय के आसपास से चोरी की थी।