फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कुल्हाड़ी मारकर तीन लोगों को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कुल्हाड़ी मारकर हमलावरों ने तीन लोगों को घायल कर दिया। बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी रमेश सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 28 सितंबर की शाम वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। गांव के ही प्रदीप, प्रदुम, राममिलन, शैलेंद्र आए और गालीगलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसका भाई विनोद व भतीजे राजकुमार बचाने आए तो इन लोगों ने लाठी, डंडों से उनके साथ भी मारपीट की। सीओ एके सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें