फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कुसमिलिया सब स्टेशन की बदली जाएगीं तीन पुरानी मशीनें

Tue, 30 Apr 2024 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बिजली सब स्टेशन कुसमिलिया में तीन पुरानी मशीनें बदली जानी हैं। इसके चलते एक मई को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों सब स्टेशन पर हुए अग्निकांड में सब स्टेशन की केबल और मशीन जल गई थी। इसे अमर उजाला ने 27 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बिजली विभाग ने इस सब स्टेशन की दशा सुधारने का निर्णय लिया है। इसके तहत करीब 25 लाख की लागत से बस स्टेशन की मशीनों में सुधार होगा। एक इनकमिंग मशीन और दो आउटगोइंड मशीनें बदली जाएगी। बिजली विभाग के अवर अभियंता ब्रजेंद्र पाल का कहना है कि मशीन बदलने को लेकर सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इससे इस सब स्टेशन से जुड़े करीब 15 गांव प्रभावित होंगे। काम पूरा होने के बाद ग्रामीणों को सुचारु रुप से बिजली मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि बिजली कटौती के दौरान अपना पानी आदि का इंतजाम कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें