फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की बंदी के बाद बैंकों में बढ़ी लाइन

Tue, 13 Dec 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
उरई में स्टेट बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के 36 दिन बाद भी आम जनता बेहाल है। बैंक शाखाओं के बाहर कतारें अभी भी खत्म नहीं हो रही हैं। वहीं, तीन दिन की बंदी के बाद मंगलवार को खुले बैंकों की शाखाओं पर लंबी लाइनें लगी रहीं। नोटबंदी के फैसले के बाद से लोगों की जिंदगी पटरी पर नहीं लौट पा रही है। मंगलवार को तीन दिन की बंदी के बाद जब बैंक खुले तो लोगों की भीड़ कैश लेने के लिए उमड़ पड़ी। उधर, इलाहाबाद बैंक व ग्रामीण बैंक दो हजार देकर ग्राहकों को टरकाने में लगे हैं जबकि एसबीआई 24 हजार के भुगतान कर रही है। पीएनबी बैंक भी दस हजार के भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें