फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अंत्योदय एक्सप्रेस से तीन मवेशी कटे

Thu, 17 Aug 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
इमिलिया रेलवे के पास हादसा, 10 मिनट खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। छपरा-मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस से अन्ना मवेशियों का झुंड टकरा गया। जिसमें तीन मवेशियों की मौत हो गई। इसके चलते ट्रेन 10 मिनट खड़ी रही।
छपरा से मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस इमिलिया रेलवे क्रॉसिंग नंबर 177 के पास से सुबह साढ़े दस बजे गुजर रही थी, तभी अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। जब तक चालक ने ट्रेन को ब्रेक लगाकर धीमा करना चाहा, तब तक तीन मवेशियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल झांसी और स्टेशन अधीक्षक भुआ अरुण कुमार को दी। गैंगमैन की टीम ने इंजन में फंसे जानवरों को निकाला। इसके चलते ट्रेन सुबह 10:30 बजे से 10:40 बजे तक 10 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। बता दें कि उरई भुआ सेक्शन में ट्रैक पर अन्ना मवेशियों की चहलकदमी अधिक होने के चलते ट्रेन संचालन में बाधा बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें