फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फतेहपुरा कला में अज्ञात बीमारी से तीन भैंसों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। विकासखंड अंतर्गत फतेहपुरा कला गांव में अज्ञात बीमारी के चलते तीन भैंसों की मौत हो गई। इस घटना से गांव के पशुपालकों में भय का माहौल है। फतेहपुरा कला निवासी दो सगे भाई प्रमोद त्रिपाठी व ब्रजकिशोर पशुपालन के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पशुबाड़े में लगभग 19 पशु भैंसें, गायें और भेड़ें हैं। तीन दिनों से गांव में पशुओं के बीच एक अज्ञात बीमारी फैलने की आशंका जताई जा रही है। इसकी चपेट में आकर उनकी तीन भैंसों की मौत हो गई। प्रमोद के पुत्र विकास ने बताया कि मृत भैंसों की अनुमानित कीमत दो लाख तीस हजार रुपये है। इस नुकसान से परिवार की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि बीमारी पर समय रहते काबू नहीं पाया गया तो अन्य पशु भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। इस संबंध में डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री, डीएम व खंड विकास अधिकारी रामपुरा को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने तथा प्रभावित पशुपालकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। सूचना मिलने पर पशु चिकित्साधिकारी रामपुरा डॉ. सुरेंद्र राजपूत ने गांव पहुंचकर पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण किया। उन्होंने शीत ऋतु में पशुओं को तालाब के किनारे न बांधने की सलाह दी, क्योंकि इससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही पशु चिकित्सा विभाग की ओर से आवश्यक उपाय अपनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें