एट। कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। चालक कार सहित भाग गया।
एट थाना क्षेत्र के पिरौना मुख्य मार्ग स्थित माइनर मोड़ पर बुधवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार भंवर सिंह, रामकिशोर उर्फ हल्के दोनों निवासी पिरौना व प्रियांशु निवासी बरदौली गिरकर घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। घायलों ने बताया कि वह पिरौना से किसी काम से बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। रामकिशोर की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर किया गया।