उरई। रास्ते में खराब होने जैसी दिक्कतों से जूझ रहीं तीन एंबुलेंस को सेवा से बाहर कर दिया गया है। उनको कंडम घोषित करने के बाद उनके स्थान पर तीन नई एंबुलेंस लाई गई हैं। इसी सप्ताह उनको सड़क पर उतारा जाएगा।
एंबुलेंस नंबर 102 व 108 के ईएमई राजन व प्रमोद अहिरवार ने बताया कि जिले में एंबुलेंस नंबर 102 की संख्या 21 व एंबुलेंस नंबर 108 की संख्या 23 है। जिले में वेंटीलेटर युक्त एएलआर एंबुलेंस चार हैं।
मंडल अधिकारी प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि एंबुलेंस नंबर 102 की तीन गाड़ियां 15 साल पुरानी हो चुकी थीं। इसलिए उन्हें कंडम घोषित करते हुए उनके स्थान पर तीन नई एंबुलेंस लाई गई हैं। इन एंबुलेंस को इसी सप्ताह सेवा में चालू किया जाएगा। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि नई एंबुलेंस से मरीजों को भी सुविधा मिलेगी।