फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रास्ते में मवेशी बांधने का विरोध करने पर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। आम रास्ते में मवेशियों को बांधने से राहगीरों को दिक्कत हो रही है और रास्ते में फैली गंदगी से निकल रही बदबू से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण ने एसडीएम व पुलिस को शिकायती पत्र देकर आम रास्ते को खाली कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी मानसिंह ने बताया कि घर के बाहर सीसी सड़क बनी हुई है। गांव के कुछ लोग भेंड़ व बकरी का पालन करते हैं। जानवरों के लिए उनके पास जगह न होने के कारण वह आम रास्ते में जानवरों को बांध देते हैं। जानवर सड़क पर गंदगी करते हैं। जानवरों के कारण फैली गंदगी के कारण बदबू आती है।
सोमवार को जब उनसे सड़क पर फैली को साफ करने और जानवर अंदर बांधने के लिए कहा तो वह झगड़ा करने पर अमादा हो गए और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित का आरोप है उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने पुलिस व एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आम रास्ते में बंध रहे जानवरों पर रोक लगाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें