कदौरा। कस्बे के मोहल्ला पुराना बाजार निवासी बबलू दर्जी के सूने घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे गृहस्वामी बबलू ने शुक्रवार को थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह अपने परिवार सहित दिल्ली में रह कर काम करता है।
बुधवार को उसके सूने घर में मोहल्ले का एक युवक दीवार फांदकर अंदर घुस आया और कमरों में रखी अलमारी बक्सों आदि के ताले तोड़कर चांदी के जेवर, सिलाई मशीन, गैस सिलिंडर सहित 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गया।
प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।