फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 14 साल के बच्चे की सांस नली में फंसा कांटेदार फल, निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एक 14 वर्षीय बच्चे की सांस की नली में कांंटेदार फल फंस गया, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर शनिवार रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टर की टीम ने उसकी सफल ऑपरेशन कर एक नई जिंदगी दी। जिले में पहली बार सांस की नली से फंसा कांटेदार फल को ऑपरेशन के दौरान निकाला गया।
शनिवार को दीपू (14) निवासी ग्राम शेखपुर ने आवाज गायब होने व गले में भयानक दर्द होने के बाद मेडिकल कॉलेज में नाक, कान, गला विभाग डॉ नम्रता द्विवेदी को दिखाया था। दो दिन पूर्व बच्चे ने एक कांटेदार फल को निगल लिया था। मरीज को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। बच्चे के गले की दूरबीन द्वारा जांच की गई। जिसमें वह फल सांस की नली में फंसा हुआ पाया गया। इसके बाद मरीज को इमरजेंसी ओटी में लाया गया।
विज्ञापन

सर्जन डॉ. नम्रता द्विवेदी व डॉ. अमित वर्दिया, एनस्थिसिया के विभागाध्यक्ष डॉ सुनित सचान, डॉ क्रितिका अग्निहोत्री की टीम ने ऑपरेशन करके काटेदार फल को बाहर निकाला, ऑपरेशन करीब एक घंटा चला।
विज्ञापन

बच्चे की सांस नली छोटी होने की वजह से कठिनाई हुई थी, लेकिन ऑपरेशन सफल रहा इस दौरान नर्स शोभा शुक्ला, वार्ड ब्वाय नीरज ने भी योगदान दिया। ऑपरेशन के बाद उसकी आवाज वापस आ गई है। प्रधानाचार्य डॉ आरके मौर्य व सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन ने डॉक्टरों की टीम की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें